नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में जो तनाव चल रहा था, उसके बीच जब सीजफायर की खबर सामने आई तो लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी तरफ से प्रतिक्रियाएं दीं. इन्हीं में से एक थे बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान. लेकिन सलमान को पोस्ट करना काफी भारी पड़ गया. हालात ये हो गए कि सलमान को थोड़ी ही देर में पोस्ट डिलीट करना पड़ गया, लोगों ने सलमान का बायकॉट करने तक की मांग उठा दी.
सलमान का ट्वीट
दरअसल सलमान खान ने सीजफायर होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “सीजफायर के लिए शुक्र है.” ये पोस्ट होने की ही देर थी कि लोगों ने सलमान की क्लास लगाना शुरू कर दिया, इसी बीच सलमान का बायकॉट करने की भी मांग उठा दी गई. जिससे परेशान होकर सलमान ने थोड़ी ही देर में पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, लोगों ने इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर वायरल करना शुरू कर दिया, जिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं, एक यूजन ने तो यहां तक लिख दिया “ये सीजफायर उतनी देर ही चला जितनी देर सलमान खान की फिल्में थिएटर में चलती हैं”
गुस्से में हैं लोग
इस समय लोगों में काफी गुस्सा है, उनका कहना है कि जब इतने दिनों से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला रही थी, देश के दुश्मनों से लड़ रही थी तो एक बार भी सलमान ने कोई पोस्ट भारतीय सेना के समर्थन में नहीं डाली, लेकिन जब सीजफायर हुआ तो सलमान ने ट्वीट किया. लोगों का यही गुस्सा सलमान खान पर भी भारी पड़ गया. लोगों ने सलमान के लिए लिखा कि “ सलमान खान को पाकिस्तान के साथ शांति इसलिए चाहिए क्योंकि वो अफगान लड़कियों के सच्चे प्रेमी बनने की ख्वाहिश रखते हैं.वो हिन्दुस्तान नहीं बल्कि पाकिस्तान की मीडिया में हीरो बनने की कोशिश कर रहे हैं” इसके अलावा और भी कई लोगों ने सलमान के खिलाफ गुस्सा दिखाते हुए विरोध जाहिर किया है.