द रिंग की समारा की दर्दनाक मौत! 35 साल की उम्र में AIDS ने छीना जीवन, 10 साल से थी लापता

Amanat Ansari 03 Jul 2026 09:51: AM 1 Mins
द रिंग की समारा की दर्दनाक मौत! 35 साल की उम्र में AIDS ने छीना जीवन, 10 साल से थी लापता

लॉस एंजिल्स: हॉलीवुड में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. फिल्म 'द रिंग' और डिज्नी की 'लिलो एंड स्टिच' से मशहूर एक्ट्रेस डेवे चेस (35) का निधन हो गया. लॉस एंजिल्स कोरोनर ऑफिस ने पुष्टि की है कि उनकी मौत AIDS की जटिलताओं से हुई.

मौत के अन्य कारणों में सेप्टिक शॉक, मेनिन्जाइटिस और लंबे समय से ड्रग्स का सेवन शामिल है. डेवे चेस की मौत 16 जून 2026 को हुई थी. उनकी मौत की खबर पहले आ चुकी थी, लेकिन अब कोरोनर रिपोर्ट सामने आने के बाद फैंस सदमे में हैं. डेवे चेस पिछले 10 साल से पूरी तरह पब्लिक लाइफ से गायब थीं. वह बेघर हो चुकी थीं और लॉस एंजिल्स की सड़कों पर रह रही थीं. परिवार से भी उनका नाता टूट चुका था.

उनके पिता जॉन डेविड श्वालियर ने बताया कि बेटी 13 साल की उम्र से ही ड्रग्स की लत से जूझ रही थी और कई सालों से उनसे कोई संपर्क नहीं था. डेवे चेस के बॉयफ्रेंड रॉय हर्नांडेज ने GoFundMe पर इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा कि बचपन की मुश्किलों, बुलिंग और परिवार से अलगाव के बाद डेवे लंबे समय तक अकेले संघर्ष करती रहीं. उन्होंने इलाज के लिए फंड जुटाने की कोशिश की, लेकिन मौत कुछ घंटों बाद ही हो गई.

डेवे चेस का जन्म 24 जुलाई 1990 को लास वेगास में हुआ था. उन्होंने बचपन में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी. 'द रिंग' में डरावनी लड़की समारा मॉर्गन का रोल उनके करियर का सबसे यादगार किरदार साबित हुआ. इसके अलावा उन्होंने 'डॉनी डार्को', 'लिलो एंड स्टिच' सीरीज और HBO के 'बिग लव' में भी काम किया. लेकिन निजी जिंदगी की परेशानियों ने उन्हें 2016 के बाद इंडस्ट्री से दूर कर दिया.

डेवे चेस की यह दर्दनाक कहानी हॉलीवुड में मानसिक स्वास्थ्य, नशे की लत और बेघरगी जैसी समस्याओं की कड़वी सच्चाई सामने लाती है. उनके फैंस और सहकर्मी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Daveigh Chase Daveigh Chase death Daveigh Chase death cause

Recent News