मुझसे गलती हुई, अब ऐसा कॉमेंट नहीं करूंगा...कांवड़ लेकर निकली तम्मना मालिक को फरमान ने दी गाली, अब लंगड़ाते हुए कान पकड़कर मांगी माफी

Global Bharat 13 Aug 2026 12:15: AM 1 Mins
मुझसे गलती हुई, अब ऐसा कॉमेंट नहीं करूंगा...कांवड़ लेकर निकली तम्मना मालिक को फरमान ने दी गाली, अब लंगड़ाते हुए कान पकड़कर मांगी माफी

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल में सोशल मीडिया पर एक महिला के खिलाफ आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले कमेंट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी थाने में हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया. उसने पुलिस के सामने कहा कि उससे गलती हो गई और भविष्य में वह किसी महिला पर इस तरह की टिप्पणी नहीं करेगा.

आरोपी फरमान ने माफी मांगते हुए कहा, “मुझसे गलती हो गई. अब किसी महिला पर कभी कोई कमेंट नहीं करूंगा. हमेशा महिलाओं का सम्मान करूंगा. मुझे माफ कर दीजिए। इसके बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया।.कोर्ट में पेश करने के बाद उसे शाम करीब 5 बजे जेल भेज दिया गया.

मामला 8 अगस्त का बताया जा रहा है. आरोप है कि फरमान ने तमन्ना मलिक के इंस्टाग्राम पेज पर कांवड़ यात्रा से जुड़ी पोस्ट के बाद आपत्तिजनक कमेंट किए और गालियां दीं. बताया जा रहा है कि तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल हुई थीं. सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और संभल पुलिस से शिकायत की.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच शुरू की. संभल की साइबर पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस थाने लाया गया, जहां वह लंगड़ाता हुआ नजर आया. इसी दौरान उसने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी का शांतिभंग में चालान किया और न्यायालय में पेश किया.

Sambhal News Farman Arrest Kanwar Yatra Woman Instagram Abusive Comments Sambhal Police Action

Description of the author

Recent News