सनम तेरी कसम की री-रिलीज ने उड़ाया गर्दा, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़... पार्ट-2 को लेकर बड़ा ऐलान

Rahul Jadaun 10 Feb 2025 04:39: PM 2 Mins
सनम तेरी कसम की री-रिलीज ने उड़ाया गर्दा, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़... पार्ट-2 को लेकर बड़ा ऐलान

मुंबई: बॉलिवुड में कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो रिलीज के समय फ्लॉफ हो जाती हैं. लेकिन उन्हें कल्ट मूवी का दर्जा मिल जाता है. ऐसी ही एक फिल्म है ‘सनम तेरी कसम’. जिसे 2016 में रिलीज किया गया था. उस समय इस मूवी का ऑल टाइम कलेक्शन लगभग 9 करोड़ रुपये था. फिल्म अपना 25 करोड़ का बजट भी नहीं निकाल सकी थी. इस फिल्म में मुख्य किरदार हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन ने निभाया था.

7 फरवरी को री-रिलीज हुए फिल्म

लोग लगातार मांग कर रहे थे कि इस मूवी को थियेटर्स में दोबारा रिलीज किया जाए. दर्शकों की मांग पर मूवी को 7 फरवरी के दिन री-रिलीज किया गया. दोबारा रिलीज होने के बाद मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो शुरूआती तीन दिनों में मूवी 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. पहले दिन 5.14 करोड़ रुपये की कमाई की. 8 फरवरी को 5.25 करोड़ और 9 फरवरी को सनम तेरी कसम ने 6 करोड़ कमाए. ऐसे में अगर तीन दिन की कमाई को देखा जाए तो ये 16.39 करोड़ कमा चुकी है. वेलेंटाइनडे पर मूवी का कलेक्शन और भी बढ़ने की संभावना है. कमाई के मामले में मूवी ने नई रिलीज लवयापा और बैडएस रवि कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है. लोग थिएटर्स में जाकर हर्षवर्धन राणे की मूवी को काफी पसंद कर रहे हैं.

जॉन और अर्जुन रामपाल ने किया ट्वीट

फिल्म की री-रिलीज को दर्शकों का प्यार तो मिल ही रहा है, इसके साथ ही बॉलिवुड के पुराने कलाकार हर्षवर्धन राणे को भी जमकर सराह रहे हैं. जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है- ‘आखिरकार तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया’. जिसके जवाब में हर्षवर्धन ने लिखा है- ‘थैंक यू सर! आप हमेशा मेरे लिए ऑरिजनल गुरू रहेंगे’. तो वहीं अर्जुन रामपाल ने भी  "इसके लिए @harshvardhanrane @deepakmukut @hunarmukut को बहुत-बहुत बधाई. हर्षवर्धन ने इसे तब से ही दिखाया है, जब से मैं उन्हें जानता हूं.

यह इस बात का सच्चा उदाहरण है कि अगर आप किसी चीज को सच्चे दिल से चाहते हैं तो यूनिवर्स आपकी सुनता है. #sanamterikasam (sic)." इनके अलावा और भी कई स्टार हैं जिन्होंने फिल्म के समर्थन में पोस्ट किया है. साथ ही आपको बता दें कि मेकर्स ने सनम तेरी कसम-2 की घोषणा भी कर दी है. हो सकता है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाए, और लोग अपने पसंदीदा इंदर को एक बार फिर बड़ी स्क्रीन पर देखें.

Mawra Hussain Harshvardhan Rane Sanam Teri Kasam Re Release Sanam Teri Kasam Part 2

Recent News