संजू सैमसन का मैदान पर धमाका, शतक लगाकर आलोचकों को मारा तमाचा, अब टीम इंडिया में एंट्री पक्की !

Global Bharat 20 Sep 2024 04:47: PM 1 Mins
संजू सैमसन का मैदान पर धमाका, शतक लगाकर आलोचकों को मारा तमाचा, अब टीम इंडिया में एंट्री पक्की !

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंटरनेशनल टेस्ट टीम में अपनी एंट्री के लिए मजबूत दावा ठोका है. दरअसल साल 2024 की दलीप ट्रॉफी में अपनी शानदार पारी से भारतीय टीम में अपनी जगह को और मजबूत कर लिया है. बता दें, संजू सैमसन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 11वां शतक लगाते हुए, चयनकर्ताओं को उनके नाम पर विचार करने पर मजबूर कर दिया है. 

दरअसल इंडिया D की तरफ से खेलते हुए इंडिया B के खिलाफ सैमसन ने 95 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार शतक पूरा किया. इस शानदार पारी के साथ सैमसन ने खुद को रोहन प्रेम (13 शतक) और सचिन बेबी (18 शतक) के पीछे रखते हुए केरल की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में तीसरे स्थान पर ला खड़ा किया है.

गौरतलब हो संजू सैमसन ने इस मैच में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इंडिया B' के गेंदबाजों की धुनाई की. उनके कप्तान श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन सैमसन ने उस मौके का पूरा फायदा उठाया और टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए. आपको बता दें, संजू सैमसन शतक लगाने के बाद ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए और उनकी पारी 106 रनों पर खत्म हुई, जब उन्हें नितीश कुमार ने नवदीप सैनी की गेंद पर कैच आउट कर दिया. सैमसन का यह शतक इंडिया D टीम के लिए खेलते हुए आया, जिसमें वह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए थे.

संजू सैमसन ने इशान किशन की जगह ली थी, जिन्हें शुरू में इंडिया D टीम के लिए नहीं चुना गया था. संजू सैमसन ने इस मौके को भुनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अपनी जगह को पक्का कर लिया. हालांकि, भारतीय टीम में वापस लौटने की राह आसान नहीं है, क्योंकि टीम में पहले से ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और केएल राहुल जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं.

संजू सैमसन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर अब तक शानदार रहा है. उन्होंने 3,700 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिनमें 11 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं.

Sanju Samson Sanju Samson Batting Highlights Sanju Samson Century Duleep Trophy

Recent News