सड़क हादसे में IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत, पूरे राज्य में शोक

Amanat Ansari 26 Nov 2025 12:44: PM 1 Mins
सड़क हादसे में IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत, पूरे राज्य में शोक

बेंगलुरु: कर्नाटक के बड़े और चर्चित IAS अधिकारी महांतेश बिलगी (KSMCL मैनेजिंग डायरेक्टर) की कलबुर्गी जिले में हुए भीषण कार हादसे में मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोगों की भी जान चली गई. खबर मिलते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई.

महांतेश बिलगी बीदर जिले में जिला पंचायत CEO रह चुके थे और अपनी ईमानदारी, पारदर्शी कामकाज और जनहितैषी फैसलों के लिए जाने जाते थे. पर्यावरण, वन एवं पारिस्थितिकी मंत्री ईश्वर खंड्रे ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “महांतेश ने बीदर में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सुशासन के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी बदलाव लाए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनका जाना प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति है.”

मंत्री ने आगे कहा, “उनकी निष्ठा, मेहनत और जनता के हक की लड़ाई हमेशा प्रेरणा देती रहेगी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.” हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि बीदर जिले में ही 24 नवंबर को एक अलग हादसे में पांच साल की मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी. ये लोग बाइक से जा रहे थे जब आमने-सामने की टक्कर हो गई. मृतकों में मल्लिकार्जुन (35), उनकी बेटी महालक्ष्मी (5) और पवन (28) शामिल थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कर्नाटक में लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

KSMCL MD IAS officer dies Mahanthesh Bilgi road accident

Recent News