गौतम मौर्य हत्याकांड में समीर अली के घर गरजा योगी का बुलडोजर, परिवार ने कहा- जिंदगीभर रहेंगे ऋणी

Global Bharat 21 Aug 2026 12:03 PM 1 Mins
गौतम मौर्य हत्याकांड में समीर अली के घर गरजा योगी का बुलडोजर, परिवार ने कहा- जिंदगीभर रहेंगे ऋणी

शाहजहांपुर : थाना कांट क्षेत्र के कमल नयनपुर गांव में गौतम मौर्य हत्याकांड के आरोपी समीर अली के घर हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है. गौतम के पिता चंद्रपाल मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने परिवार से किया अपना वादा निभाया है. उन्होंने कहा कि उनका परिवार सीएम योगी का आजीवन ऋणी रहेगा.

परिजनों के मुताबिक, गौतम मौर्य की हत्या के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी. परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया था कि मामले में ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो नजीर बनेगी.

परिवार का दावा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ाई गई. इसके साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक मदद भी दी गई है. अब हत्या के आरोपी समीर अली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया है. परिवार ने इसे न्याय की दिशा में बड़ी कार्रवाई बताया है.

गौतम मौर्य अपने परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पिता चंद्रपाल मौर्य ने कहा कि वह अपने बेटे को खो चुके हैं और अब उनकी मांग है कि हत्याकांड के सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है.

परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली मदद और कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की कार्रवाई से उन्हें न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है. मामला फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Shahjahanpur News Gautam Maurya Murder Case Sameer Ali Bulldozer Action Yogi Adityanath

Description of the author

Recent News