जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन: जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ उमड़ी भीड़, दिल्ली पुलिस और RAF पहुंची

Amanat Ansari 21 Aug 2026 09:36 PM 1 Mins
जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन: जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ उमड़ी भीड़, दिल्ली पुलिस और RAF पहुंची

नई दिल्ली: जाति आधारित आरक्षण के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन हो रहा है. ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. रात में भीड़ बढ़ने के साथ ही दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) मौके पर पहुंच गई. प्रदर्शनकारियों ने जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की.

उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंचे, चाहे वे किसी भी जाति के हों. कुछ लोगों ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा, क्रीमी लेयर लागू करने और ‘कोटे के अंदर कोटा’ जैसी मांगें भी रखीं. एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हमारी मांग है कि आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर सहायता दी जाए. गरीब व्यक्ति को शिक्षा, कोचिंग जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए.”

एक अन्य ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की, जिसमें बताया जाए कि पिछले 80 साल में आरक्षण से किस जाति को कितना लाभ मिला. दिल्ली पुलिस ने पहले रामलीला मैदान में शाम 4 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर ही डटे रहे. भारी सुरक्षा के बीच बैरिकेडिंग की गई और पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात किए गए.

यह प्रदर्शन इंस्टाग्राम पेज ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ की अपील के बाद हुआ. ज्यादातर पुरुष प्रदर्शनकारी तिरंगा, भगवा झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे. वे जातिगत आरक्षण और यूजीसी नियमों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

reservation andolan Jantar mantar protest

Recent News