करीना कपूर का जिम वीडियो वायरल, इंटरनेट पर प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज; क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं बेबो?

Amanat Ansari 21 Aug 2026 09:05 PM 1 Mins
करीना कपूर का जिम वीडियो वायरल, इंटरनेट पर प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज; क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं बेबो?

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का एक नया जिम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में उन्हें जिम सेशन के बाद कार की ओर जाते हुए देखा जा सकता है. कुछ यूजर्स को उनके लुक में बेबी बंप जैसा नजर आया, जिसके बाद तीसरी प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गईं.

क्या है वायरल वीडियो?

पैपराजी पेज द्वारा शेयर किए गए क्लिप में करीना जिम वियर में नजर आ रही हैं. वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, ''She is pregnant...???? या पुराना वीडियो है?'' दूसरे ने कहा, ''बेटी के लिए उन्होंने कंसीव कर लिया होगा. भगवान बेटी दे.'' कई लोगों ने पूछा, ''ये फिर प्रेग्नेंट है क्या?'' करीना और सैफ अली खान पहले से दो बेटों तैमूर (जन्म 2016) और जेह (जन्म 2021) के माता-पिता हैं.

पुरानी अफवाहें भी याद आईं

यह पहली बार नहीं है जब करीना पर प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई गई हों. 2022 में भी ऐसी अफवाहें उड़ी थीं, जिन्हें करीना ने ह्यूमरस अंदाज में खारिज किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ''It's the pasta and wine guys... calm down... I am not pregnant... uff. सैफ कहते हैं कि उन्होंने देश की आबादी में पहले ही बहुत योगदान दे दिया है... एंजॉय.''

अभी तक करीना ने इस नई अटकल पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. वीडियो मात्र अटकलों को बढ़ावा दे रहा है और इससे प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं होती. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी टीम ने स्पष्ट किया है कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह कैमरे के एंगल या खान-पान का असर हो सकता है.

Kareena Kapoor Bebo pregnancy rumours Bebo viral video Bebo gym video

Recent News