'हां, मुझे पता था कि हत्यारा मेरी बहन के साथ क्रूरता करता था...' दिव्या मर्डर केस में बहन प्रज्ञा मिश्रा का बड़ा खुलासा

Amanat Ansari 21 Aug 2026 08:05 PM 1 Mins
'हां, मुझे पता था कि हत्यारा मेरी बहन के साथ क्रूरता करता था...' दिव्या मर्डर केस में बहन प्रज्ञा मिश्रा का बड़ा खुलासा

लखनऊ: आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले में उनकी बहन और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है. हत्यारे मानस वाजपेयी ने व्हाट्सऐप स्टेटस में प्रज्ञा का नाम लेकर दावा किया था कि उसे सब पता है. प्रज्ञा ने इसका जवाब देते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

प्रज्ञा मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, ''हत्यारे ने मेरा नाम स्टेटस में लिखा है कि मुझे सब पता था. हां, मुझे पता था कि हत्यारा मेरी बहन के साथ क्रूरता करता था, इसलिए वह उससे अलग होना चाहती थी.'' उन्होंने बताया कि ब्लिंकिट से मंगाए गए टमाटर में अगर कोई खराब निकल जाता तो मानस दिव्या को पीटता था और कहता था कि तूने कैसे ऑर्डर किया कि टमाटर खराब निकला. प्रज्ञा के अनुसार, दिव्या ने बताया था कि मानस और उसकी बहन ने मिलकर अपनी बीमार मां को इतना पीटा कि उनका निधन हो गया.

सुहागरात से शुरू हुई प्रताड़ना

प्रज्ञा ने कहा कि दिव्या ने बताया था कि शादी की सुहागरात पर ही मानस ने घर के खर्चों की लिस्ट बनाई और आधा खर्च उठाने की शर्त रखी, जिसे दिव्या ने स्वीकार कर लिया. पिछले एक साल से दिव्या ने अपना हिस्सा खर्च करना बंद कर दिया था, जिसे मानस ने धोखा माना. प्रज्ञा ने लिखा, ''मेरी बहन ने मुझे बताया कि उसका पति साइको था, लेकिन इतना बड़ा इसका अंदाजा नहीं था. इतना सब होने के बाद भी वह तीज का व्रत रखने वाली थी. हाथ में हत्यारे मानस का टैटू नहीं हटवाया था. भीतर ही भीतर वह चाहती थी सब ठीक हो जाए.''

गुरुवार को गोमती नगर में आईसीआईसीआई बैंक शाखा के बाहर मानस वाजपेयी ने पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मार दी. इसके बाद घर जाकर अपनी बहन की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली. दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे और तलाक का केस चल रहा था. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Pragya Mishra Divya Murder Case Lucknow Murder Case

Recent News