नई दिल्ली: आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा भावों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,444 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर 1,55,599 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,57,043 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इस हिसाब से एक दिन में ही सोने में काफी नरमी आई है.
अन्य कैरेट के भाव
चांदी का भाव भी शुक्रवार के मुकाबले 1,066 रुपए प्रति किलो गिर गया. आज चांदी का नया भाव 2,62,900 रुपए प्रति किलोग्राम है. पिछले एक महीने में 25 अप्रैल से अब तक 24 कैरेट गोल्ड में ₹3,023 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. चांदी में इसी अवधि में ₹6,854 प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है.
क्यों गिर रहे हैं भाव?
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई का दबाव बढ़ रहा है, जो सोने-चांदी के लिए नुकसानदायक है. वैश्विक अनिश्चितता भी कीमतों पर असर डाल रही है. सरकार ने सोने-चांदी के आयात पर ड्यूटी बढ़ाकर 15% कर दी है (पहले 6% थी), जिससे कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. खरीदारी से पहले विशेषज्ञों की राय और बाजार के ट्रेंड को अच्छे से समझ लें.