यूपी में इस सरकारी विभाग की ईद की छुट्टी कैंसिल, 30-31 मार्च को काम करेंगे कर्मचारी

Global Bharat 29 Mar 2025 05:30: PM 1 Mins
यूपी में इस सरकारी विभाग की ईद की छुट्टी कैंसिल, 30-31 मार्च को काम करेंगे कर्मचारी

नई दिल्ली: यूपी में इस बार कुछ महकमों में ईद की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. इसकी वजह त्योहार पर वर्कलोड और 31 मार्च की क्लोजिंग बताई जा रही है. योगी सरकार की ओऱ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं यूपी के किस विभाग ने फिलहाल 30 और 31 मार्च को ईद की छुट्टी पर अपने कर्मचारियों को आने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि 30 मार्च को रविवार है वहीं 31 मार्च को सरकार की ओर से ईद का अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है.

इस विभाग ने दिया है आदेश

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने आदेश दिया है कि वित्तीय वर्ष की अंतिम तिथियों के महत्व को देखते हुये बिजली विभाग के सभी कार्यालय छुट्टी के दिन 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे. वित्तीय वर्ष (2024-25) का अन्तिम सप्ताह होने के कारण पावर कारपोरेशन के अधीन सभी विद्युत वितरण निगमों के कार्यालय रोजाना की तरह 30 मार्च रविवार और 31 मार्च सोमवार (ईद-उल-फितर) को सार्वजनिक अवकाश में भी खुले रहेंगे. सभी कार्य सम्पादित होंगे, जिससे राजस्व संग्रह प्रभावित न हो.

up eid holiday eid holidays eid holidays 2025 eid ul fitr holidays

Description of the author

Recent News