किराए के मकानों में चल रहा था गंदा खेल, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार; 3 युवतियों को छुड़ाया

Amanat Ansari 02 Jun 2026 06:54: PM 1 Mins
किराए के मकानों में चल रहा था गंदा खेल, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार; 3 युवतियों को छुड़ाया

बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए के घरों से चल रहे देहव्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तीन महिलाओं समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

छापेमारी और गिरफ्तारी

केंद्रीय अपराध शाखा की महिला सुरक्षा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि टी दासराहल्ली, जरगनहल्ली और मुदलापल्या इलाकों में किराए के मकानों में महिलाओं को रखकर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाया जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने अलग-अलग दिनों में छापेमारी की और चार आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने तीन युवतियों को भी इस रैकेट से मुक्त कराया, जिनमें दो अन्य राज्यों की महिलाएं शामिल हैं. इन युवतियों को कथित तौर पर जबरन इस धंधे में धकेला गया था.

कैसे चल रहा था रैकेट?

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अधिक कमाई के लालच में फोन पर ग्राहकों से संपर्क करते थे. ग्राहक तैयार होने पर उन्हें किराए के घरों में बुला लिया जाता था और वहां वेश्यावृत्ति की गतिविधियां चलाई जाती थीं. पुलिस ने बागलागुंटे, पुत्तेनहल्ली और चंद्र लेआउट थानों में अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. आगे की जांच जारी है.

Karnataka Prostitution Arrested Hindi News Karnataka Police Prostitution

Recent News