पंजाब में दहशत! गुरदासपुर के निजी अस्पताल में ग्रेनेड अटैक, जोरदार धमाके

Amanat Ansari 02 Jun 2026 04:57: PM 1 Mins
पंजाब में दहशत! गुरदासपुर के निजी अस्पताल में ग्रेनेड अटैक, जोरदार धमाके

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर में मंगलवार दोपहर बड़ा आतंकी वारदात का अंदेशा पैदा कर देने वाली घटना हुई. बस स्टैंड के पास स्थित मुल्तानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति ने ग्रेनेड फेंक दिया.  धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और अस्पताल के कई शीशे चकनाचूर हो गए.

इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया. घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग दुकानों और घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों सहित DSP अमोलक सिंह काहलों, SHO जतिंदरपाल सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. SSP गुरदासपुर भी घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

पुलिस ने अस्पताल और आसपास के इलाके को घेर लिया है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है. पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में तेजी से काम कर रही है.  अभी तक घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Grenade Attack Gurdaspur News Crime News Hospital grenad attack

Recent News