मौलाना साजिद रशीदी के साथ BJP के इस नेता की भी बढ़ सकती है मुश्किलें... FIR दर्ज कराने की मांग

Amanat Ansari 30 Jul 2025 03:04 PM 2 Mins
मौलाना साजिद रशीदी के साथ BJP के इस नेता की भी बढ़ सकती है मुश्किलें... FIR दर्ज कराने की मांग

नई दिल्ली: डिंपल यादव के पहनावे पर टिपप्णी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सपा महिला नेत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मौलाना साजिद राशीदी की पिटाई के एक दिन बाद सपा की पूर्व राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा अनीता यादव ने डेलिगेशन के साथ रामपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की है. उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर पार्थना पत्र सौंपा है.

बता दें कि मौलाना के बयान से पहले जमाल सिद्दीकी ने डिंपल यादव को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, ''उनकी पीठ और पेट दिखाई दे रहे हैं. डिंपल यादव ने सिर पर दुपट्टा नहीं पहना था." उन्होंने आगे कहा, "यह मस्जिद के आचार संहिता के खिलाफ है और दुनिया भर में इस्लामी भावनाओं को ठेस पहुंचाता है. सिद्दीकी के इस बयान का भी समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विरोध किया था.

नोएडा के एक टीवी स्टूडियो में हुई थी मौलाना की पिटाई

कल नोएडा के एक टीवी स्टूडियो में मौलाना साजिद रशीदी के साथ मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब साजिद रशीदी खड़ा होता है तो कुछ युवक उसके साथ मारपीट करता है. दावा किया जा रहा है कि मारपीट करने वाला युवक समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है.

घटना का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मौलाना साजिद रशीदी कुछ बोलने के लिए खड़ा होता है, तो कुछ लोग उसे घर लेते हैं. मौलाना कुछ समझ पाता, उससे पहले उसपर सपा कार्यकर्ता थप्पड़ बरसाने शुरू कर देते हैं. पिटाई करने वाले लोगों की भी पहचान हो गई है.

इनकी पहचान सपा अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सिंह भाटी, छात्र सभा का प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी, सपा छात्रसभा जिला अध्यक्ष मोहित नागर के रूप में हुई है. मारपीट करने वाले लोगों ने कहा है कि वह अपनी राष्ट्रीय नेता पर विवादित टिप्पणी और उनकी अपमान सहन नहीं कर सकते हैं. इसलिए टिप्पणी करने वाले मौलाना को सजा दी गई.

बता दें कि मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी डिबेट के दौरान डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसका देशभर में विरोध हुआ. मौलाना ने सपा सांसद के मस्जिद में जाने को लेकर उनके कपड़ों पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, ''मैं एक फोटो दिखाता हूं, जिसे देखकर शर्म आ जाएंगे.  फोटो में एक मोहतरमा मुस्लिम पहनावे में हैं, जबकि डिंपल यादव का पीठ दिख रहा है, वह नंगी बैठी हैं.

Maulana Sajid Rashidi Jamal Siddiqui Dimple Yadav Comment on Dimple Yadav

Recent News