...जब सांप को अपने हाथों से दूध पिलाने वाली मेयर से हुआ माफिया की पत्नी का मुकाबला, हाथ जोड़ना भी नहीं आया काम, चलवा दिया बुलडोजर

Global Bharat 20 Dec 2024 05:47: PM 2 Mins
...जब सांप को अपने हाथों से दूध पिलाने वाली मेयर से हुआ माफिया की पत्नी का मुकाबला, हाथ जोड़ना भी नहीं आया काम, चलवा दिया बुलडोजर
  • कोई रिवॉल्वर दादी कहता है, कोई दबंग चाची बुलाता है, मिनटों में निकाल दी माफिया की बीवी की हेकड़ी!
  • जौनपुर में घर, कानपुर में कर्मभूमि, नए वीडियो ने मचाया तूफान, जेल में फूट-फूटकर रोने लगे इरफान!
  • जो सांप को अपने हाथों से दूध पिलाती हैं, उन्होंने माफिया की बीवी को बहू क्यों कहा, छिड़ी नई बहस!

लखनऊ: 61 साल की एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, वो एक मुस्लिम महिला विधायक के आगे हाथ जोड़ रही हैं और उस महिला को बहू कह रही हैं, जिस पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं. पर इस वीडियो के बारे में विस्तार से बताएं, उससे पहले सिर पर हेलमेट पहनी महिला के बारे में जान लीजिए. कहा जाता है ये सांपों को अपने हाथ से दूध पिलाती हैं. डर शब्द तो इनकी डिक्शनरी में है ही नहीं, सीधा हर वक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर अपने साथ लेकर चलती हैं.

रहने वाली जौनपुर की हैं, लेकिन इनकी कर्मभूमि कानपुर रही है, 12वीं तक पढ़ाई लिखाई की, उसके बाद आरएसएस से जुड़ीं और सियासत में सिक्का ऐसा चल निकला कि पहले पार्षद बनीं और फिलहाल कानपुर की मेयर हैं, करीब 1 करोड़ 32 लाख की संपत्ति की मालकिन हैं, जैसे ही कोई अधिकारी काम करता नहीं दिखता, तुरंत उसकी क्लास लगा देती हैं. और ऐसी ही कहानी इस वायरल वीडियो की है.

कुछ समय पहले कानपुर में सीसामऊ नाले की टूटी स्लैब से पानी में गिरकर मासूम की मौत हो गई थी. जिसके बाद महापौर प्रमिला पांडेय सुबह 10 बजे नगर निगम की टीम को लेकर बूचड़खाना बजरिया पहुंची और नाले के ऊपर अवैध निर्माण को तुरंत हटाने का आदेश दिया. सीसामऊ नाले से अतिक्रमण हटाने के लिये बुलडोजर लगा दिए गए. इस बीच अवैध निर्माण गिरता देख लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और दस्ते को चारों तरफ से घेर लिया. मौके पर तुरंत विधायक नसीम सोलंकी पहुंची और हाथ जोड़कर कहा प्लीज एक हफ्ते का टाइम दे दीजिए, जिस पर प्रमिला पांडेय ने कहा बहू चली जाओ, यहां तो बुलडोजर चलेगा.

पूरा वीडियो सुनने के बाद आप तय कीजिए कि अगर यूपी में सपा की सरकार होती, या इरफान सोलंकी जेल से बाहर होते तो क्या नसीम सोलंकी इस तरह से हाथ जोड़ रही होती, या फिर यहां भी कहानी कुछ और होती.

Kanpur NewS Video Viral Kanpur Video ViraL Mayor Pramila Pandey SP MLA Naseem Solanki

Description of the author

Recent News