मोदी सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं गर्भवती महिलाएं, सरकार ने दी एक और मोहलत

Amanat Ansari 04 Aug 2025 06:59: PM 2 Mins
मोदी सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं गर्भवती महिलाएं, सरकार ने दी एक और मोहलत

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के लिए विशेष पंजीकरण अभियान को आगामी 15 अगस्त तक बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की. आधिकारिक बयान के मुताबिक इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में घर-घर जाकर जागरुकता और नामांकन अभियान का उद्देश्य सभी पात्र गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं तक पहुंचना है ताकि योजना के तहत उनका समय पर पंजीकरण सुनिश्चित हो सके. यह योजना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है.

इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर करना है. यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं. आइए जानते हैं कि यह योजना क्या है, इसका लाभ किन्हें मिलेगा और पंजीकरण कैसे करवाया जा सकता है.

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) भारत सरकार की एक मातृत्व लाभ योजना है, जो 1 जनवरी 2017 को शुरू की गई थी. इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली और स्तनपान कराने वाली माताओं को उनके पहले बच्चे के लिए 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन किश्तों में प्रदान की जाती है ताकि गर्भावस्था और प्रसव के दौरान मां और बच्चे की देखभाल सुनिश्चित हो सके. यह योजना मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई है.

  • गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना.
  • प्रसव पूर्व और प्रसव बाद की देखभाल को बढ़ावा देना.
  • आर्थिक तंगी के कारण कामकाजी महिलाओं को होने वाली मजदूरी की हानि की भरपाई करना.

किन्हें मिलेगा लाभ?

  • महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए.
  • यह योजना पहली बार गर्भवती होने वाली या स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए है (केवल पहले बच्चे के लिए).
  • र्भावस्था 1 जनवरी 2017 या उसके बाद शुरू हुई हो.
  • सरकारी कर्मचारी या पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.

कैसे कराएं पंजीकरण?

  • नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं.
  • कुछ राज्यों में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके लिए PMMVY की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmmvy.wcd.gov.in) पर जाना होगा.
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी से PMMVY फॉर्म प्राप्त करें.
  • फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज संलग्न करें.
  • पहली किश्त के लिए गर्भावस्था के 150 दिनों के भीतर आवेदन करें.
  • फॉर्म जमा करने के बाद, राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है.
  • ऑनलाइन पंजीकरण (जहां उपलब्ध हो):
  • PMMVY पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करें.

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड (महिला और पति दोनों का).
  • बैंक खाता विवरण (आवेदन पत्र के साथ लिंक).
  • मातृ-शिशु स्वास्थ्य (MCH) कार्ड.
  • गर्भावस्था और टीकाकरण से संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड.
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (तीसरी किश्त के लिए).

PMMVY ने लाखों गर्भवती महिलाओं को आर्थिक और स्वास्थ्य सहायता प्रदान की है. यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में माताओं और नवजात शिशुओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद कर रही है. 2025 तक, इस योजना ने देश भर में करोड़ों महिलाओं को लाभ पहुंचाया है और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

Prime minister matru vandana scheme ministry of women and child development India News in Hindi Latest India News Updates

Recent News