
तमिलनाडु का शहर ऊटी अपनी मन मोह लेने वाली प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है.

ऊटी में ही प्रसिद्ध हैं नीलगिरि की पहाड़ियां (Nilgiri Hills) जो टोडर आदिवासी गांव (Todar tribal village) पिक्कपथी मांडू (Pikkapathi Mandu) से सटी हुईं हैं.

इन दिनों ये पहाड़ियां सुंदरता से भरी नीली कालीन से पटी नजर आ रही हैं. इसकी वजह है पूरे 12 साल बाद खिले दुर्लभ नीलकुरिंजी फूल.

नीलगिरि पहाड़ियां इन पर खिलने वाले दुर्लभ नीलकुरिंजी (Neelakurinji flowers) या कुरिंजी फूलों (Kurinji flowers) की वजह से प्रसिद्ध हैं.