मेरठ में अफवाह निकली भगदड़ की खबर, 1 बुजुर्ग महिला गिरी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ, मेरठ पुलिस ने दी जानकारी

Global Bharat 20 Dec 2024 02:30: PM 2 Mins
मेरठ में अफवाह निकली भगदड़ की खबर, 1 बुजुर्ग महिला गिरी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ, मेरठ पुलिस ने दी जानकारी

लखनऊ: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के एक धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ की खबर को मेरठ पुलिस ने अफवाह करार दिया है. पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि किसी कारण से 1 बुजुर्ग महिला गिरी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ है और कथा सामान्य रूप से जारी है. 

इससे पहले दैनिक भाष्कर सहित कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कथा के दौरान भगदड़ (Meerut Satsang Stampede) मचने से कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मचने से कई महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी घायल हो गए हैं.

बताया गया था कि आज पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का छठा दिन था. इस बीच एक श्रद्धालु और बाउंसर के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई. हालांकि आईजी मेरठ दीपक मीना ने कहा कि कथा में जाते वक्त एक महिला गिर गई थी. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. कथा अभी भी जारी है. कोई भगदड़ जैसी स्थिति नहीं है.

वहीं घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि प्रवेश द्वार पर खड़ी भीड़ पंडाल के अंदर घुसने के लिए जद्दोजहद करती है और फिर अचानक महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग जमीन पर गिरी महिलाओं को उठाने का प्रयास कर रहे हैं.

मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि दो लोगों का ग्रुप है, जो आपस में बहस कर रहा था. उससे जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था. अभी वहां पर शांति है. मौके पर सारे अधिकारी मौजूद हैं. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिलाएं और बुजुर्ग कथा सुनने के लिए आए थे. इसी बीच, बाउंसर्स ने उन्हें एंट्री गेट पर रोक दिया. इसके बाद भीड़ में धक्का-मुक्की होने लगी. लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे.

बताते चलें कि इस कथा को सुनने कई वीवीआईपी भी मेरठ पहुंचे हैं. कथा का आयोजन मेरठ के शताब्दी नगर में हो रहा है. आयोजन स्थल पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि कथा में जिस रास्ते से भीड़ आ रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे. इसी दौरान एंट्री को लेकर झगड़ा हो गया. एंट्री गेट पर बाउंसर्स ने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया. पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिए धक्का देती रही. इसी बीच 15 से 20 महिलाएं एक-एक कर गिर गईं. हालांकि, इसमें कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं आई है.

इस कथा का आयोजन शताब्दी नगर में श्री केदारेश्वर सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है. 15 दिसंबर से ही कथा हो रही है. कथा दोपहर एक बजे से शुरू होती है और 4 बजे तक चलती है. हर दिन कथा को सुनने लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

Pandit Pradeep Mishra Pandit Pradeep Mishra Katha Meerut accident Meerut news Meerut Accident Satsang

Description of the author

Recent News