नई दिल्ली: भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली ही थी कि अब मौसम विभाग ने नया खतरा बता दिया है. IMD के अनुसार उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में आज 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान और तेज आंधी चलने वाली है. गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है.
इन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासकर खेतों में काम कर रहे किसानों, दोपहिया वाहन चलाने वालों और खुले में रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. तूफान और तेज हवाओं से पेड़ उखड़ने, बिजली के खंभों के गिरने और छतें उड़ने जैसी घटनाएं हो सकती हैं.
देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम सक्रिय है. पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश, जबकि दक्षिण भारत (तमिलनाडु, केरल आदि) में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की वजह से देशभर में हीटवेव की तीव्रता घटी है, लेकिन आंधी-तूफान का यह दौर अगले कुछ दिनों तक चिंता बढ़ाए रखेगा. अपने शहर का मौसम अपडेट जानने के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप चेक करते रहें और सुरक्षित रहें.