Surat Building Collapse: सूरत में ढही 6 मंजिला इमारत, 2 सगे भाई सहित 7 की मौत, 6-7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Global Bharat 07 Jul 2024 01:29: PM 1 Mins
Surat Building Collapse: सूरत में ढही 6 मंजिला इमारत, 2 सगे भाई सहित 7 की मौत, 6-7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

गुजरात (Gujarat) के सूरत में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सचिन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई. अब तक इस हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. वहीं, इस मलबे में 6-7 लोगों के फंसे रहने की आशंका है. घटना के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कहा कि SDRF, NDRF और अग्निशमन विभाग ने बचाव अभियान चलाया.

घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की है. बताया गया है कि कई लोग यहां पर मौजूद थे. इस दौरान बहुमंजिला इमारत गिर गया, जिसमें कई लोग दब गए. घटना के बाद 7 लोगों के शव को बाहर निकाला गया है. सबसे पहले एक 25 वर्षीय व्यकित का शव बरामद किया गया था. मरने वालों में 2 सगे भाई शामिल हैं. पुलिस उपायुक्त राजेश परमार ने बताया कि अभ तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलबे में कितने लोग दबे हुए हैं.

सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम गहलोत कहा है कि इमारत में 30 घर थे, जिनमें से 5 घरों में लोग निवास करते थे. इनमें ज्यादार मजदूर थे, जो स्थानीय फैक्ट्रियों में काम करते थे. उन्होंने बताया कि सूरत महानगर पालिका ने पहले ही इस इमारत खाली कराने का आदेश दे दिया था, लेकिन इस पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस इमारत का मालिक विदेश में रहता है.

Recent News