Tamil Nadu Floor Test : तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर अपनी सरकार की ताकत साबित कर दी. फ्लोर टेस्ट के दौरान विजय सरकार को सदन में स्पष्ट बहुमत मिला, जिससे राज्य की राजनीति में स्थिरता का संदेश गया है.
विश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में कुल 144 विधायकों ने टीवीके सरकार के पक्ष में मतदान किया, जबकि 22 विधायकों ने प्रस्ताव का विरोध किया. वहीं, 5 सदस्य मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए. कुल 171 सदस्यों की मौजूदगी वाले इस विशेष सत्र में विजय ने आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया.
दरअसल, नई सरकार के गठन के बाद विपक्ष लगातार सरकार की स्थिरता पर सवाल उठा रहा था. इसी को देखते हुए विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आयोजित किया गया, ताकि सरकार के पास बहुमत होने की स्थिति स्पष्ट हो सके। मुख्यमंत्री विजय ने सदन में बहुमत साबित कर विपक्ष के तमाम आरोपों और अटकलों पर विराम लगा दिया है.
विश्वास मत जीतने के बाद टीवीके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस जीत से मुख्यमंत्री विजय की पकड़ और मजबूत होगी तथा आने वाले दिनों में सरकार अपने विकास एजेंडे को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी.