भारत-नेपाल सीमा पर बड़ा खुलासा! बस ड्राइवर के पास मिले 16 बांग्लादेशी, पासपोर्ट, काठमांडू से दिल्ली भेजे जा रहे थे पासपोर्ट, जांच तेज

Global Bharat 13 May 2026 03:04: AM 1 Mins
भारत-नेपाल सीमा पर बड़ा खुलासा! बस ड्राइवर के पास मिले 16 बांग्लादेशी, पासपोर्ट, काठमांडू से दिल्ली भेजे जा रहे थे पासपोर्ट, जांच तेज

सिद्धार्थनगर : सशस्त्र सीमा बल की 43वीं वाहिनी और पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस चालक के पास से 18 पासपोर्ट बरामद किए हैं, इनमें 16 बांग्लादेशी और दो नेपाली पासपोर्ट शामिल बताए जा रहे हैं. मामला सिद्धार्थनगर जिले के ककरहवा बॉर्डर का है, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय घुसपैठ और फर्जी दस्तावेज नेटवर्क की आशंका जताई है.

जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा से गुजर रही एक बस की गहन जांच की. तलाशी के दौरान बस चालक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में रखे गए 18 पासपोर्ट मिले. जांच में यह भी सामने आया कि बरामद पासपोर्टों का मिलान बस में मौजूद किसी भी यात्री से नहीं हो सका. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने चालक से पूछताछ शुरू की.

पूछताछ में बस चालक ने बताया कि उसे ये सभी पासपोर्ट काठमांडू बस स्टैंड से दिए गए थे और इन्हें दिल्ली स्थित हिमालया यातायात प्राइवेट लिमिटेड के एक एजेंट तक पहुंचाना था. चालक के इस बयान के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए पासपोर्ट तस्करी और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के पहलुओं की जांच में जुट गई हैं.

बताया जा रहा है कि भारत-नेपाल के बीच संचालित बस सेवा भारतीय दूतावास के परमिट पर चलती है. ऐसे में बड़ी संख्या में विदेशी पासपोर्टों का संदिग्ध तरीके से बरामद होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है.
फिलहाल सीमा सशस्त्र बल और मोहना थाना पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही पासपोर्टों की सत्यता, उनके उपयोग और संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है. 

sidharthnagar Border angladeshi Passports SSB Action Kakarahwa Border India Nepal Border News

Description of the author

Recent News