मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज ने साइकिल से की अदालत की यात्रा, सादगी की मिसाल बनी तस्वीर

Amanat Ansari 12 May 2026 07:12: PM 1 Mins
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज ने साइकिल से की अदालत की यात्रा, सादगी की मिसाल बनी तस्वीर

जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस डी.डी. बंसल ने एक अनोखा और प्रेरणादायक कदम उठाया है. उन्होंने सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल छोड़कर साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और सादगी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया.

कोर्ट परिसर में इस दृश्य को देखकर लोग हैरान रह गए. आमतौर पर न्यायाधीशों के आने-जाने के साथ सुरक्षा प्रोटोकॉल और वाहनों का काफिला लगा रहता है, लेकिन जस्टिस बंसल ने पूरी तरह अलग रास्ता चुना.

जानकारी के अनुसार, जस्टिस बंसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘मिशन लाइफ’ संदेश से प्रेरित हुए हैं. पीएम मोदी लगातार ईंधन की बचत, प्रदूषण कम करने और पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने की बात करते रहे हैं. जस्टिस बंसल ने इसी को अमली जामा पहनाते हुए साइकिल यात्रा का फैसला लिया.

उनकी इस पहल को स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. छोटी-छोटी दूरी पर भी गाड़ी इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक सशक्त संदेश है. साइकिल से कोर्ट पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

लोगों ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति अगर ऐसी सादगी दिखाएंगे तो आम आदमी भी इससे प्रेरणा लेगा. जस्टिस बंसल की इस हरकत ने साबित कर दिया कि असली बदलाव खुद से शुरू होता है.

High Court Judge Jabalpur High Court An Embodiment of Simplicity Justice DD Bansal

Recent News