गणतंत्र दिवस पर शिक्षक मंसूर आलम ने मिस्टर जिन्ना जिंदाबाद के लगवाए नारे, बच्चों ने दी गवाही

Global Bharat 27 Jan 2026 06:20: PM 1 Mins
गणतंत्र दिवस पर शिक्षक मंसूर आलम ने मिस्टर जिन्ना जिंदाबाद के लगवाए नारे, बच्चों ने दी गवाही

नई दिल्ली: बिहार के सुपौल जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना के समर्थन में नारा लगाने के आरोप में एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह मामला किसनपुर प्रखंड के अभुवार उच्च विद्यालय से जुड़ा हुआ है, जिसने जिले में सनसनी फैला दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मो. मंसूर आलम ने कथित तौर पर “जिन्ना अमर रहे” का नारा लगाया. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक, छात्र और अन्य लोगों ने इस पर आपत्ति जताई. घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच के दौरान विद्यालय के कई छात्रों ने भी शिक्षक द्वारा नारा लगाए जाने की पुष्टि की है और पुलिस के समक्ष गवाही दी है.

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर इस तरह की गतिविधियां अत्यंत गंभीर हैं और इस पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

Bihar News Supaul News Republic Day objectionable slogan Jinnah Zindabad Supaul teacher arrest

Description of the author

Recent News