
Urvashi Rautela: अपने नए दावे को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. उन्होंने दावा किया है कि उत्तराखंड में उनका एक मंदिर है, जहां बकायदा उनके मूर्ति भी लगे हैं. लोग पूजा भी करने जाते हैं. उवर्शी ने बताया कि लोग उसे दमदमा माई के नाम से पुकारते हैं. बता दें कि हाल ही में फिल्म डाकू महाराज के कारण भी उर्वशी को खूब ट्रोल किया गया था और अब एक और दावे ने विवाद खड़ा कर दिया है.

मंदिर को लेकर उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि उनका उत्तराखंड में तो मंदिर पहले से बना है, लेकिन अब वह चाहती हैं कि साउथ में भी उनके नाम से मंदिर बने. उर्वशी कहती हैं, बद्रीनाथ के बगल में ही मेरा भी मंदिर बना हुआ है, जिसका नाम उर्वशी मंदिर है.

मंदिर में आशीर्वाद लेने के सवाल पर उर्वशी कहती हैं, वहां मंदिर है तो लोग आशीर्वाद लेने जाएंगे ही. उन्होंने दावा किया कि लोग मंदिर में प्रार्थना भी करते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र भी उनकी तस्वीरों पर फूल-माला अर्पित करते हैं.

खुद को भगवान मानने वाले सवाल पर कहती हैं, हर लड़की खुद को भगवान मानती हैं और लोग भी महिलाओं को देवी कहकर पुकारते हैं. बता दें कि 25 फरवरी 1994 को जन्मी उर्वशी रौतेला हमेशा किसी न किसी विवाद से जुड़ी रहती हैं और ट्रोलर्स के निशाना पर आ जती हैं. हालांकि हाल के दिनों में उर्वशी कुछ अच्छी फिल्मों में काम कर अपना लोहा भी मनवाया है, इस वजह से उनकी तारीफ भी हो रही है.