शाह ने मिलाया फोन, अब नहीं बचेंगे आतंकियों के आका, फिर होगी सर्जिगल स्ट्राइक!

Global Bharat 10 Jun 2024 02:17: PM 3 Mins
शाह ने मिलाया फोन, अब नहीं बचेंगे आतंकियों के आका, फिर होगी सर्जिगल स्ट्राइक!

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह पीएम मोदी के साथ शपथ लेकर जैसे ही बाहर निकले तुरंत जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को फोन मिलाया. जम्मू-कश्मीर के जो डीजीपी आरआर स्वैन जो ये कह रहे थे कि सीमापार 60 से 70 आतंकी छिपे हैं औऱ घुसपैठ की फिराक में हैं.  उनसे कहा कि आप पता कीजिए कि मां वैष्णो देवी के भक्तों पर हमला करने वाले ये लोग कौन थे और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को आदेश दिया कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीजिए. हम एनआईए की टीम दिल्ली से भेज रहे हैं.

एनआईए के एसपी लेवल के अधिकारी जम्मू-कश्मीर के रियासी में पहुंचकर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं. उधर सुरक्षाबलों ने घटना के तुरंत बाद मोर्चा संभाल लिया है. रियासी जिले के पैनी इलाके में जहां घटना हुई, वहां का कोना-कोना तलाश जा रहा है, वहां के पहाड़ियों में इनके छिपे होने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस उन लोगों का बयान ले रही है, जो उस वक्त बस में सवार थे, ताकि पता चल सके कि उस वक्त हुआ क्या था.

बस में सवार एक यात्री का कहना है कि हमलोग शिवखोड़ी गुफा तीर्थस्थल से कटरा लौट रहे थे, मैं बस चालक के बगल में बैठा था और एक गाड़ी घने जंगलों से नीचे की ओर आ रही थी, तभी मैंने देखा कि अपने चेहरे और सिर को काले कपड़े से ढके एक व्यक्ति ने बस के सामने आकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसमें ड्राइवर घायल हो गया और बस खाई में जा गिरी. तब भी वो लोग नहीं माने, और लगातार ऐसी हरकतें करते रहे. हम खाई में असहाय पड़े थे, उसके बाद कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे और हमारी मदद की. बाद में कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे.

जिसके बाद सवाल उठ रहे है कि क्या बस की पहले से ही रेकी कर ली गई थी, आम तौर पर ऐसी घटना में दहशतगर्दों के आका सीमापार बैठे होते हैं और उन्हें वहीं से आदेश देते हैं. सुरक्षा एजेंसियों का ये इशारा है कि पाकिस्तान ने ही इस घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में जब भी ऐसी घटनाएं होती है, उसमें सीमापार के वो लोग शामिल होते हैं.

जिनका इरादा हिंदुस्तान को दहलाना होता है, हिंदुस्तान की शांति भंग करनी होती है, लेकिन इस बार उसे इसका करारा जवाब मिलने वाला है, हो सकता है सीमापार में एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की ख़बर सुनाई दे क्योंकि भारत अब अपने दुश्मनों को न तो बिरयानी खिलाता है, न ही माफी देता है, बल्कि सीधा उनका इलाज करता है, ताकि दोबारा ऐसा करने की हिमाकत न  कर सके.

हैरानी की बात ये है कि भारत के चुनाव में इस बार पाकिस्तान ज्यादा दिलचस्पी ले रहा था और मोदी को हराने को लेकर ऐसा लग रहा था कि वहां भी प्लानिंग बन रही थी. लेकिन मोदी जब जीत गए और प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो उसी दिन पाकिस्तान ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे हर हिंदुस्तानी में गुस्सा है.

कई एक्सपर्ट तो ये तक कहते हैं कि पाकिस्तान ने बौखलाहट में ऐसा किया है. जिस हिसाब से मोदी सरकार 3.0 में पीओके वाली बात चल रही थी. उससे पाकिस्तान इस कदर डिस्टर्ब हो गया था कि वो गीदड़भभकी देने की कोशिश में लगा है. लेकिन उसकी कोई भी चाल इस बार काम नहीं आने वाली है.

देश में गठबंधन की सरकार जरूर है, पर हिंदुस्तान की हर पार्टी यही चाहेगी कि हमारे जमीन का जो हिस्सा बरसों से पाकिस्तान में है, वो हिंदुस्तान में आए. देश की जनता को भी इंतजार इसी बात की है कि पीएम मोदी इस बार कब रात 8 बजे लाइव आते हैं और कहते हैं भाइयों-बहनों आज से पाक अधिकृत कश्मीर हिंदुस्तान का हुआ, हमने वहां तिरंगा लहरा दिया है.

Recent News