नई दिल्ली: लखनऊ में आयोजित एकार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया है. सीएम योगी ने सीधे-सीधे बोला बोला है कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं को घर से खींच कर निर्ममता के साथ मारा गया है. योगी आदित्यनाथ का ये बयान उस समय आया है जब देश भर में वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. खुद ममता बनर्जी ने साफ तौर पर ये कहा है कि हम इस कानून को नहीं मानेंगे.
मुर्शिदाबाद में हुई थी हिंसा
दरअसल, पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है, खुद वहां की सीएम ममता बनर्जी इस कानून को मानने से इनकार कर चुकी हैं. तो वहीं बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीते शुक्रवार को एक धर्म विशेष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन के दौरान कैदियों को लेकर जा रही पुलिस वैन पर हमला करने के साथ-साथ पूरे इलाके में जमकर पथराव किया गया था. उपद्रवियों ने हर तरफ आगजनी और पथराव कर कई पुलिसकर्मियों को तो घायल किया ही था. इस हिंसा में 3 लोगों की मौत भी हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे इलाके में BSF के जवान और पुलिस को तैनात भी किया गया है.
‘तीन हिन्दुओँ को घर से खींच कर मारा’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित की गई प्रदेश कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे, इसी संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला- सीएम कहा कि ‘वक्फ कानून को लेकर जानबूझ कर हिंसा भड़काई जा रही है, मुर्शिदाबाद में तीन हिन्दुओं को घर से खींच कर मार दियागाय, ये सब कौन हैं. ये वही दलित, वंचित हैं जिन्हें इस जमीन का लाभ मिलने वाला है. अगर ये जमीन राजस्व रिकॉर्ड में आएगी तो इन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा’.
विपक्ष पर निशाना
इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन्हें डर है कि अगर गरीबों को हाईराइज बिल्डिंग घर मिल गया तो वोट बैंक का क्या होगा? यही वजह है कि ये लोग हिंसा भड़का रहे हैं. इसके अलावा CAA का जिक्र करते हुए भी योगी ने विपक्ष को आड़ेहाथों लिया, उन्होंने कहा कि दुनिया में हिन्दू कहीं भी प्रताड़ित होता है तो वो भारत आता है, लेकिन कांग्रेस-सपा और टीएमसी जैसी पार्टियां हमेशा से इसमें बाधक का काम करती रही हैं. इन्होंने हमेशा हिन्दुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का काम किया है.