अलीगढ़: स्क्रैप फैक्ट्री में विस्फोट और आग लगने की घटना में 3 लोगों की हुई मौत

Global Bharat 25 May 2024 07:31: PM 1 Mins
अलीगढ़: स्क्रैप फैक्ट्री में विस्फोट और आग लगने की घटना में 3 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित स्क्रैप फैक्ट्री में देर रात विस्फोट हुआ. विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसकी वजह से इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची और कार्रवाई शुरू की है.

इसे लेकर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीमें आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं. अमित कुमार भट्ट ने कहा कि यह एक स्क्रैप फैक्ट्री थी जिसमें कल विस्फोट हुआ था जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी, 4 लोग घायल हो गए थे.

पूरी घटना की गहनता से जांच की जा रही है. घायलों का इलाज किया जा रहा है. विस्फोट का कारण और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.

इससे पहले डीएम, अलीगढ़ विशाख जी अय्यर ने कहा कि घटना तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई. उन्होंने कहा कि तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में एक स्क्रैप फैक्ट्री की भट्टी में विस्फोट हुआ. 

Recent News