TMC नेता की दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पिटाई, शरीर से गायब हुए कपड़े, कटमनी वसूलने पर हुआ बवाल

Global Bharat 29 May 2026 01:22: PM 1 Mins
TMC नेता की दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पिटाई, शरीर से गायब हुए कपड़े, कटमनी वसूलने पर हुआ बवाल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी झटकों और लगातार उठ रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच अब तृणमूल कांग्रेस पर कटमनी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. बीरभूम जिले के दुबराजपुर नगरपालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद इलाके में भारी बवाल मच गया. आरोप है कि लोगों से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के बदले 10 हजार से 30 हजार रुपये तक वसूले गए.

मामला दुबराजपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 से जुड़ा है, जहां TMC पार्षद भास्कर रुज और उनके करीबी नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने का भरोसा देकर उनसे पैसे लिए गए, लेकिन कई लोगों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला, इससे नाराज लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा.

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय निवासी पार्षद भास्कर रुज के घर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालात बिगड़ते देख पार्षद मौके से निकल गए. इसी दौरान उनके करीबी बताए जा रहे तृणमूल नेता संजय गड़ाई को लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. वायरल वीडियो में भीड़ उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटती नजर आ रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विपक्षी दल TMC पर निशाना साध रहे हैं.

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से ‘कटमनी’ लेने की शिकायतें चल रही थीं. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. हालांकि, TMC ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है. पार्टी का कहना है कि उसकी छवि खराब करने के लिए विपक्ष द्वारा माहौल बनाया जा रहा है.

TMC corruption Cut money scandal West Bengal Birbhum Dubrajpur news PM Awas Yojana scam Bengal Bhaskar Ruj controversy

Description of the author

Recent News