मिर्जापुर : यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. दयाशंकर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा भी जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस का नेतृत्व को संभाला है. तब से कांग्रेस पार्टी खत्म होती चली जा रही है. यूपी में तो कांग्रेस समाप्त ही हो चुकी है और कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टियों के पीछे भागना पड़ रहा है. मिर्जापुर जिले में पहुंचे परिवहन मंत्री ने राहुल गांधी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला है. बरेली की घटना पर भी परिवहन मंत्री ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों पर भी कड़ें कदम उठाए जाएंगे.
सड़क सुरक्षा समिति की मंडलीय बैठक में मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मिर्जापुर जिले में पहुंचे हुए थे. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की रोकने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है. ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने के साथ ही सुरक्षा मानकों के अनुसार काम जारी है. बरेली में हुई हिंसा पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि घटना में सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हिंसा करने वालों के खिलाफ यह नजीर वाली कार्रवाई होगी.
पिछलग्गू बनी कांग्रेस
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जब से कांग्रेस का नेतृत्व संभाला है. कांग्रेस पार्टी खत्म होती जा रही है. यूपी में कांग्रेस समाप्त हो गई है. अब हाल यह हो गया है कि कांग्रेस पार्टी को क्षेत्रीय पार्टियों के पीछे भागना पड़ा है. इससे दुख भरी बात कुछ भी नहीं हो सकता है.