शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो टीवी एक्टर ने नौकरानी को मार दिया, पुलिस ने विशाखापट्टनम से किया गिरफ्तार

Amanat Ansari 28 Mar 2026 05:37: PM 1 Mins
शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो टीवी एक्टर ने नौकरानी को मार दिया, पुलिस ने विशाखापट्टनम से किया गिरफ्तार

Crime News: मनोरंजन की दुनिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. टीवी अभिनेता आशीष मेश्राम पर अपनी घरेलू नौकरानी की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उन्हें विशाखापट्टनम से गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच के अनुसार, आशीष आरोपी महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था. जब महिला ने इनकार कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

मृतका पिछले तीन साल से आशीष के घर में सफाई का काम करती थी. वह अपने पीछे पति और चार छोटे बच्चों को अकेला छोड़ गई है. परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. महिला के पति चप्पल बनाने का काम करते हैं, जबकि वह खुद कई घरों में काम करके घर का खर्च चलाती थी.

घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है. महिला मीरा रोड के सिल्वर पार्क इलाके में स्थित चंद्रेश आर्केड बिल्डिंग में काम करने गई हुई थी. काम के दौरान ही आरोपी ने चाकू से उसके गले, छाती और पेट पर बार-बार वार कर दिए. बुरी तरह घायल महिला घर के दरवाजे पर गिर पड़ी. पड़ोसियों ने देखा तो तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

हत्या के बाद आशीष मौके से भाग निकला था. लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से उसका पता लगाया और गिरफ्तार कर लिया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था. जनवरी महीने में उसने महिला के बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

उस समय आशीष के भाई ने मामले को शांत करने के लिए झूठ बोल दिया था कि आशीष अब उस फ्लैट में नहीं रहता. इसी वजह से महिला दोबारा काम पर जाने लगी थी, लेकिन अंत में उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी. यह घटना ठाणे के मीरा रोड क्षेत्र की है, जहां टीवी अभिनेता आशीष मेश्राम रहते थे.

Entertainment world TV actor Ashish Meshram Visakhapatnam physical relationship

Recent News