नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों की मौत की जानकारी मिल रही है. इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए गए हैं. अमित घायलों से मुलाकात करेंगे. दावा किया जा रहा है कि करीब चार आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. हालांकि इतने मोतों की पुष्टि अभी नहीं हुई, सूत्र के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है. वहीं मरने वाले विदेशी नागरिकों में एक इजरायल और एक इटली के होने की खबर मिल रही है. यह खबर जल्द अपडेट की जाएगी.