2 लोगों ने मिलकर चोरी से दोस्त की बीवी का नहाते हुए वीडियो बनाया और फिर शुरू हुआ गंदा खेल!

Amanat Ansari 23 Nov 2025 09:42: AM 1 Mins
2 लोगों ने मिलकर चोरी से दोस्त की बीवी का नहाते हुए वीडियो बनाया और फिर शुरू हुआ गंदा खेल!

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा में दोस्ती को कलंकित करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जगदीशपुरा इलाके का एक युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. उसकी इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उसके दो कथित करीबी दोस्तों ने घोर विश्वासघात किया.

आरोपी ललित आसौलिया और आयुष वर्मा अक्सर पीड़ित के घर आया-जाया करते थे. इसी दौरान उन्होंने छिपकर पीड़ित की पत्नी का नहाते हुए अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए. इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का काला खेल.

वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने पहले पीड़ित पर दबाव डाला कि वह अपनी पत्नी के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर करवाए. जब पीड़ित ने मना किया तो धमकियां बढ़ती गईं. आखिरकार डर के मारे पीड़ित की पत्नी के खाते में करीब साढ़े पंद्रह लाख रुपए जमा करवा लिए गए. फिर दोनों उसे बैंक ले गए और चेक के जरिए सारा पैसा निकाल लिया.

यह राज तब खुला जब 14 अक्टूबर को पीड़िता के व्हाट्सऐप पर साइबर क्राइम सेल की ओर से नोटिस आया कि उनके खाते में आए संदिग्ध पैसों की जांच हो रही है. पीड़ित ने जब अपने दोस्तों से इसकी बात की तो उल्टे उन्हें फिर धमकी मिली कि शिकायत की तो सारी अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर डाल दी जाएगी. इतना ही नहीं, अब दोनों और दस लाख रुपए मांग रहे हैं.

आखिरकार पीड़ित ने हिम्मत जुटाई और कोर्ट में अर्जी दी. अदालत के निर्देश पर जगदीशपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों ललित आसौलिया और आयुष वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन, चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और साइबर नोटिस की गहन जांच कर रही है.

फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. यह घटना दोस्ती के नाम पर किए गए सबसे घृणित धोखे की मिसाल बन गई है.

Crime News Agra Crime Cyber ​​Crime UP News

Recent News