काठमांडू: नेपाल में पाकिस्तानी महिलाओं की चोरी की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मचा दी है. कपिलवस्तु जिले के चंद्रौटा इलाके में दो पाकिस्तानी महिलाओं को ज्वेलरी शॉप से सोने के गहने चुराते हुए पकड़ा गया. दोनों महिलाएं दुकान में सामान्य ग्राहक बनकर आईं, गहने देखने का बहाना बनाया और स्टाफ का ध्यान भटकाकर चोरी कर ली.
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बीबी कलसूम और शबाना के रूप में हुई है. उनके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये महिलाएं लुम्बिनी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों इसी तरीके से चोरी की घटनाओं में शामिल रही हैं.
यह मामला अब सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं दिख रहा. नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी नागरिकों द्वारा बार-बार ऐसी घटनाएं अपराध से आगे भी कुछ बड़ा संकेत दे सकती हैं.
इसलिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं, जिसमें बिना वीजा वाली आवाजाही, सीमा पर निगरानी और इंटेलिजेंस शेयरिंग जैसे पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि छोटी-छोटी घटनाएं भी बड़े सुरक्षा खतरे का संकेत हो सकती हैं. सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है.