कभी महिला सिंगर्स तो कभी महिला फैंस को किस करते दिख रहे उदित नारायण, इस बार तो बवाल हो गया!

Amanat Ansari 06 Feb 2025 02:11: PM 1 Mins
कभी महिला सिंगर्स तो कभी महिला फैंस को किस करते दिख रहे उदित नारायण, इस बार तो बवाल हो गया!

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण इन दिनों महिला फैन को होठों पर किस करने को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसपर लोग उदित नारायण की आलोचना करने से नहीं चुक रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें उदित नारायण किसी महिला के लिप्स पर किस कर कर रहे हैं. वैसे यह वीडियो किसी पुराने इवेंट का लग रहा है. लोग इस पर मिला-जुला प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इससे पहले जब उदित नारायण ने एक महिला फैन को किस किया था तब भी उसे लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी थी. पुराना मामला ठंडा पड़ा ही था कि एक और क्लिप वायरल हो गई है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला उदित नारायण को पास आने के लिए कह रही है. फिर उदित नारायण भी उसके पास पहुंचते हैं और पहले गालों पर फिर उसके लिप्स पर किस कर लेते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद उदित को फिर से ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि कई लोग उदित नारायण की तरफ से भी बोल रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग आलोचना ही कर रहे हैं.

बता दें कि पुराने वीडियो पर उदित नारायण ने सफाई भी दी थी. उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा था कि फैंस लोग ही इतने दिवाने होते हैं कि ऐसा करना पड़ता है. उन्होंने कहा था कि फैंस इतने दीवाने होते हैं ना. हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम अच्छे लोग हैं. कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके माध्यम से अपना प्यार दिखाते हैं.

उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे पास बॉडीगार्ड्स भी मौजूद हैं, लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथ चूमता है... ये सब दीवानगी होती है. उसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए.

udit narayan udit narayan kissing scene udit narayan kiss video udit narayan viral kiss video

Recent News