यूपी को 4 साल बाद मिला स्थायी डीजीपी! राजीव कृष्ण बने पुलिस महानिदेशक

Amanat Ansari 31 May 2026 08:55: PM 1 Mins
यूपी को 4 साल बाद मिला स्थायी डीजीपी! राजीव कृष्ण बने पुलिस महानिदेशक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चार वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति हो गई है. 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को योगी सरकार ने प्रदेश का नया पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त कर दिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भेजे गए पैनल पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद की गई है.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हुई नियुक्ति

बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था. मुकुल गोयल के बाद यूपी में कोई स्थायी डीजीपी नहीं था. राजीव कृष्ण इससे पहले कार्यवाहक डीजीपी के रूप में यूपी पुलिस की कमान संभाल रहे थे. वे लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी थे.

राजीव कृष्ण कौन हैं?

  • जन्म: 26 जून 1969, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • बैच: 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी
  • सेवा प्रवेश: 15 सितंबर 1991
  • महत्वपूर्ण पद: जनवरी 2016 में एडीजीपी, फरवरी 2024 में डीजीपी रैंक पर पदोन्नति

राजीव कृष्ण मूल रूप से नोएडा के रहने वाले हैं और लंबे समय से यूपी पुलिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. यह नियुक्ति यूपी पुलिस में स्थिरता और मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

Rajiv Krishna IPS IPS Rajiv Krishna Rajiv Krishna becomes permanent DGP UP permanent DGP

Recent News