पीएम को भूलोगे तो नर्क भी नहीं मिलेगा ठिकाना...मंत्री के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल

Global Bharat 16 Apr 2026 10:22: PM 1 Mins
पीएम को भूलोगे तो नर्क भी नहीं मिलेगा ठिकाना...मंत्री के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल

मुरादाबाद : यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का अटपटा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मुरादाबाद में कार्यक्रम में पहुंची गुलाबी देवी ने कहा कि अगर 33 प्रतिशत अधिकार देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप भूल गए तो नर्क में ठिकाना नहीं मिलेगा. स्वर्ग की बात ही छोड़ दो. इस दौरान उन्होंने योगी की खूब तारीफ की. उन्हें मुखिया भी बताया. गुलाब देवी का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां जमकर प्रतिक्रिया भी आ रही है. 

मुरादाबाद जिले के पंचायत भवन में महिला आरक्षण बिल को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें योगी सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी भी पहुंची हुई थी. गुलाब देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी अपनी भावनाओं को सकारात्मक बनाए रखें. अच्छा चरित्र बनाए रखें. जीवन का सदुपयोग करें. क्योंकि, बीता हुआ समय वापस नहीं आता है. 

विपक्ष भरमाने की करेगा कोशिश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग आपके बीच में आकर आपको प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, इससे सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को भूलना नहीं चाहिए कि जिसने पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा मैं लोग 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिया. सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया, उन्हें याद रखना चाहिए.

नर्क में नहीं मिलेगा जगह

महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण देने वाले मुखिया नरेंद्र मोदी को आप भूल तो नर्क में भी ठिकाना नहीं मिलेगा, स्वर्ग की बात छोड़ दीजिए. गुलाब देवी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 1:30 मिनट के वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही है. कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इस बयान को बेतुका बता रहे हैं.

remark-controversy Gulab Devi statement Modi remark controversy Muradabad political news UP minister viral statement UP politics controversy

Description of the author

Recent News