UP: नगर पालिका चेयरमैन ने TMC सांसद सायोनी घोष का सिर काटने पर रखा 1 करोड़ का इनाम

Amanat Ansari 18 May 2026 05:43: PM 1 Mins
UP: नगर पालिका चेयरमैन ने TMC सांसद सायोनी घोष का सिर काटने पर रखा 1 करोड़ का इनाम

बुलंदशहर: पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद सायोनी घोष को लेकर चल रहे विवाद ने अब उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तूल पकड़ लिया है. सिकंदराबाद नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित ने हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अत्यंत विवादित बयान दिया है. उन्होंने मंच से कहा कि "जो कोई भी सायोनी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे मेरी ओर से एक करोड़ रुपए नकद इनाम दिया जाएगा."

हिंदू संगठनों का आरोप है कि सायोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. इसी मुद्दे पर सिकंदराबाद में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इसी दौरान चेयरमैन प्रदीप दीक्षित का बयान वायरल हो गया.

विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

बयान सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि यह बयान भाजपा की महिला सशक्तिकरण वाली सोच को उजागर करता है. उन्होंने इसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अनुचित बताया. अभी तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की सूचना नहीं है.

सिकंदराबाद के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. यदि कोई लिखित शिकायत मिलती है तो कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में इस बयान को लेकर तेज राजनीतिक चर्चा छिड़ गई है.

Bulandshahr Sikandrabad Pradeep Dixit Sayoni Ghosh 1 Crore Reward

Recent News