क्या है योगी का ग्लोबल यूपी प्लान, जिसे लेकर फिजी, मॉरिशस, थाईलैंड में हो रही बड़ी तैयारी?

Abhishek Chaturvedi 20 Jan 2026 06:03: PM 2 Mins
क्या है योगी का ग्लोबल यूपी प्लान, जिसे लेकर फिजी, मॉरिशस, थाईलैंड में हो रही बड़ी तैयारी?

नई दिल्ली: 26 जनवरी से ठीक दो दिन पहले, उत्तर प्रदेश में एक भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों की समीक्षा सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार कर रहे हैं....अधिकारियों को साफ संदेश दे रहे हैं, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी...यूपी का कोई मुख्यमंत्री जो अब तक नहीं कर पाया, वो काम योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी से 26 जनवरी के बीच करने वाले हैं....प्रदेश का नौंवां यूपी उत्सव बेहद भव्य होने वाला है....जिसके बारे में बताएं उससे पहले सुनिए आखिर यूपी दिवस क्यों मनाया जाता है, और इसकी शुरुआत कब हुई....

दरअसल 24 जनवरी 1950 को भारत के गवर्नर जनरल ने यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखने का आदेश जारी किया. इसके बाद ये उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाने लगा. लेकिन साल 1950 के बाद यूपी में 20 मुख्यमंत्री बनें, लेकिन किसी ने इस दिन के गौरव को नहीं समझा...यहां तक कि यूपी के ज्यादातर लोग भी नहीं जानते थे कि हमारा उत्तर प्रदेश कब बना...साल 2017 में जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो इसका प्रस्ताव तैयार हुआ...

साल 2018 में तात्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने इसका प्रस्ताव रखा, और तब से हर साल 24 जनवरी को यूपी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. जिसका जिक्र सीएम योगी जनवरी 2025 में कहते हैं आज यूपी नया कीर्तिमान गढ़ रहा है... हालांकि इस बार का यूपी दिवस पिछली बार से भी काफी भव्य होने वाला है...लखनऊ से लेकर मॉरिशस तक पहली बार 5 ऐसी चीजें होने वाली हैं, जिसके बारे में सुनकर हर यूपीवासी गौरवान्वित हो उठेगा...

पहला- राष्ट्र प्रेरणा स्थल जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा लगी है, वहां पहली बार हर जिले के उत्कृष्ट किसान, महिला उद्यमी, कारीगरों और वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा.

दूसरा- इस बार का थीम विकसित यूपी-विकसित भारत है, हर जिले में कार्यक्रम होंगे, स्कूल-कॉलेज से लेकर हर सरकारी विभाग अपनी उपलब्धियां गिनवाएगा, विजन बताएगा..

तीसरा- इस बार के यूपी दिवस को जन-उत्सव बनाने का फैसला योगी सरकार ने लिया है, ताकि हर यूपीवासी अपने प्रदेश के स्थापना का जश्न मनाए, प्रदेश के बारे में जाने..

चौथा- दिल्ली हाट, दूसरे राज्यों के राजभवन और फिजी, मॉरिशस, थाईलैंड में भव्य उत्सव होगा, जहां यूपी के प्रवासी रहते हैं, ताकि वो अपने जड़ों से जुड़ें...

पांचवां- राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 3D एक्जिबिशन, VR टूर, ODOP स्टॉल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विकास यात्रा की फिल्में दिखाई जाएंगी..

यानि यूपी का व्यक्ति जो देश के किसी दूसरे राज्य में हो या फिर विदेश में, उसके फोन तक ये संदेश जरूर पहुंचेगा कि आज यूपी विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है...जिसे लेकर यूपी की जनता भी योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करती है...

up news cm yogi up utsav up diwas

Recent News