कौन है BJP नेता गब्बर, जिसने तोड़ा नियम तो योगी ने टांगा उल्टा?

Abhishek Shandilya 14 Apr 2025 08:06: PM 2 Mins
कौन है BJP नेता गब्बर, जिसने तोड़ा नियम तो योगी ने टांगा उल्टा?
  • विकास दुबे वाला भौकाल, काफिला, विधायक-मंत्रियों का निकला खास
  • विधायक-पूर्व सांसद का करीबी, हाथ जोड़कर लंगड़ाते थाने से निकला!

नई दिल्ली: यूपी के कासगंज का गब्बर सीधे योगी से पंगा लेता है! जो कांड करता है उसके बाद यमराज की एंट्री तय थी, बीजेपी नेता का भौकाल ऐसा था कि विकास दुबे भी पीछे छूट गया! गब्बर का पूरा नाम है अखिलेश सिंह गब्बर...ये BJP विधायक हरिओम वर्मा, बीजेपी सदर के विधायक देवेंद्र राजपूत, कल्याण सिंह के बेटे और पूर्व BJP सांसद राजवीर का भी करीबी है, अब जिसकी सत्ता के साथ ऐसी पैंठ हो उसको कानून का काहे का डर? पर एक गलती हो गई साहब, लखनऊ में बैठे हैं योगी, जहां सिस्टम हैंग हो जाता है! जो हुआ वो बेहद शर्मनाक होता है, लेकिन जो योगी करते हैं वो बेहद शानदार करते हैं! गब्बर पिछले 15 सालों से पार्टी में जुड़ा था..इतना ही नहीं. ये अवैध खनन में मास्टर है...ज़िला पुलिस के रजिस्टर में अपराधी है...लेकिन साहब हाथ कौन डाले?

  • 10 अप्रैल को गब्बर सिंह अपने कई साथियों के साथ एक 17 साल की नाबालिग को पकड़ता है!
  • उसके साथ उसका मंगेतर यानि होने वाला पति भी था, लेकिन गब्बर को किसी का ख़ौफ नहीं था

अब ये जो आठ अपराधी जेल की सलाखों के पीछे हैं, वो उस लड़की को पकड़ लेते हैं, मंगेतर के साथ मारपीट करते है. और झाड़ियों में जाते हैं. वहां जो करते है उसकी कल्पना किसी को नहीं थी! लड़की की मंगनी हाल ही में हुई है. वो अपने मंगेतर के साथ घूमने के लिए निकली थी.इसमें बीजेपी नेता का नाम आया तो युवती को दो दिनों तक डराकर रखा गया...लेकिन जैसे ही बात पहुंची. लड़की थाने पहुंची...फिर जो होता है उसकी तारीफ आप भी करेंगे! पुलिस पहले 5 को गिरफ्तार करती है, फिर 3 और आरोपी पकड़े जाते हैं...एनकाउंटर की ख़बर नहीं है, लेकिन सभी लंगड़ा कर चलते हैं. मेडिकल करवाने जब पुलिस लेकर अस्पताल पहुंचती है तो हर अपराधी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए देखा जाता है, हर कोई लंगड़ाता है! उसके बाद गब्बर का पूरा भौकाल ख़त्म हो जाता है...गब्बर सिंह की हनक और सनक मिट्टी में मिल जाती है! गब्बर सिंह का जब काफिला निकलता था. कोई रोक नहीं पाता था. वो ज़िले में ज़रायम की दुनिया का सरताज़ बनने की राह पर था...योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर भौकाल जमाता था..बीजेपी नेताओं के साथ फोटो दिखाकर अधिकारियों को धमकाता था...लेकिन जब असली कुंडली खुली तो हर कोई हैरान रह गया!

  • दो दिन तक घटना को छिपाने के लिए वो हर कोशिश करता रहा, ये ख़बर बीजेपी नेताओं तक भी पहुंची
  • बीजेपी नेताओं ने अपना हाथ खींच लिया, और प्रशासन पर छोड़ दिया, गब्बर सिंह की हेकड़ी बाहर आई !
  • उसने लखनऊ के भी कुछ लोगों से अधिकारियों को फोन करवाया, पर अधिकारी योगी का आदेश सुनते हैं
  • गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़े फोटो और लंगड़ाकर चलने का वीडियो सामने आना उसकी बड़ी उपलब्धि है!

महिलाओं को लेकर योगी बहुत सख्त हैं...बीजेपी नेता हो या फिर विधायक हर किसी को जेल में रखा है, उन्नाव से पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर आज तक जेल में है. गब्बर का इलाज हो गया है. क्योंकि जहां आदेश योगी का लागू होता है, वहां लकीर पार करने की इजाज़त नहीं होती है! कासगंज की ये ख़बर बड़ी थी. जब तक अखिलेश यादव इसपर सियासी रोटी सेंकते तब तक योगी का बुलडोज़र न्याय कर लौट आया!

BJP kasganj news up news crime news

Recent News