UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक चेन लूट के अरोपी को गिरफ्तार किया है, जब उब उस चोर की कुंडली खंगाली गई तो पता चलता है कि उसकी पत्नी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है, अयोध्या में उसकी ड्यूटी चल रही है. इस आरोपी के पास से पुलिस ने लूटी हुई चेन पेंडेड और मोबाइल के साथ एक बाइक भी बरामद की है. इस कार्रवाई को करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है.
पत्नी की चेन के लिए किया अपराध!
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शुभम की पत्नी की चेन एक मंदिर में गिरी थी, वो अपनी पत्नी को नई चेन देना चाहता था, इसीलिए उसने 22 मई को कृष्णा नगर में मिहिला से चेन लूटी, बताया जा रहा है कि शुभम पहले ज्वैलरी की ही दुकान चलाता था, लेकिन दुकान घाटे की वजह से दुकान बंद हो गई, और आर्थिक तंगी के चलते उसने चोरी करने का फैसला किया था.