पाकिस्तान की संसद में हाहाकार, खुद के नेताओं ने कहा शहबाज शरीफ को बुजदिल, मोदी का नाम लेने से डरता है शहबाज- पाक सांसद

Abhishek Chaturvedi 09 May 2025 03:20: PM 1 Mins
पाकिस्तान की संसद में हाहाकार, खुद के नेताओं ने कहा शहबाज शरीफ को बुजदिल, मोदी का नाम लेने से डरता है शहबाज- पाक सांसद

नई दिल्ली: इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, और इंडियन आर्मी के एक्शन से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है, लाहौर से लेकर सियालकोट और कराची तक की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है. नतीजा पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली यानि वहां की संसद में एक सांसद ने शहबाज शरीफ को बुजदिल तक कह दिया. पाकिस्तानी सांसद ने कहा अगर लश्कर जिसका सरदार शेर हो, उस लश्कर यानि सैन्य टुकड़ी में गीदड़ हो तो वो सभी शेर की तरह लड़ते हैं, लेकिन अगर शेरों के लश्कर का सरदार गीदड़ हो तो वो लड़ नहीं सकते, जंग हार जाते हैं, यही हाल पाकिस्तान का है. शहबाज शरीफ तो बुजदिल है, वो मोदी का नाम तक नहीं ले सके, वो बॉर्डर पर खड़े फौजी को क्या पैगाम देगा.

India Pakistan India Pakistan war India Pakistan tension

Recent News