अयोध्या मछली भोज पर बवाल! लाइव डिबेट में भड़के राजू दास, कांग्रेस प्रवक्ता पर गालियों की बौछार

Amanat Ansari 25 Aug 2026 05:20 PM 1 Mins
अयोध्या मछली भोज पर बवाल! लाइव डिबेट में भड़के राजू दास, कांग्रेस प्रवक्ता पर गालियों की बौछार

Congress Fish Feast: अयोध्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हुए मछली भोज का मामला अब बड़ा राजनीतिक बवाल बन गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोपों के बाद सोमवार को दूरदर्शन की लाइव डिबेट में हनुमानगढ़ी के संत राजू दास अपना आपा पूरी तरह खो बैठे. डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद अपना पक्ष रख रहे थे.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम निषाद समाज का था और सावन में मछली खाना अपराध नहीं है. राजू दास पर निशाना साधते हुए उन्होंने व्यंग्य किया. जब प्रवक्ता ने उन्हें ‘चुप’ कहा तो राजू दास भड़क गए. उन्होंने लाइव शो में ही कांग्रेस प्रवक्ता को गंदी गालियां दीं और जूते मारने की धमकी तक दे डाली.

महिला एंकर भी हैरान रह गईं और भाषा की मर्यादा बरतने की नसीहत देकर कार्यक्रम खत्म कर दिया गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. कांग्रेस राजू दास के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी में है.

इससे पहले सीएम योगी ने अजय राय पर निशाना साधते हुए कहा था कि हनुमानगढ़ी के दर्शन करके मछली की दावत उड़ाना दोहरा चरित्र है. अजय राय ने पलटवार किया और चुनौती दी कि अगर उनके मछली खाने का फोटो है तो दिखा दें, वे इस्तीफा दे देंगे. अयोध्या के थाने में भी इस भोज से भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई गई है.

Ayodhya fish feast Raju Das Raju Das abuse

Recent News