भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी कमांडो, बिना पासपोर्ट के घुसपैठ की कोशिश, SSB ने दबोचा

Amanat Ansari 14 Jul 2026 01:43: PM 1 Mins
भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी कमांडो, बिना पासपोर्ट के घुसपैठ की कोशिश, SSB ने दबोचा

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल घुसने की कोशिश कर रहे एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने खुद को अमेरिकी स्पेशल फोर्स का पूर्व कमांडो बताया है.

सतना जिले के सोनौली क्षेत्र में SSB की टीम ने 11 जुलाई को बॉर्डर पिलर नंबर 516 के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे इस व्यक्ति को पकड़ा. जब उसे रोका गया तो वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया.

वह अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला है. पूछताछ में उसने दावा किया कि उसने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और करीब 6 साल तक अमेरिकी नेवी और स्पेशल फोर्स में सेवा की. उसने बताया कि वह अब तक 70 देशों की यात्रा कर चुका है. ब्राउन के बयान बार-बार बदल रहे हैं. पहले उसने कहा कि उसका पासपोर्ट बेंगलुरु में किसी दोस्त के पास है.

फिर बताया कि वह मई में बाली से भारत आया था. उसने नेपाल में रहने वाले 'नाज' नाम के व्यक्ति से मिलने की बात कही, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं दी. पुलिस ने ब्राउन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अमेरिकी दूतावास को सूचना दे दी गई है. जांच एजेंसियां उसके हर दावे की पुष्टि कर रही हैं. यह मामला सीमा सुरक्षा और विदेशी घुसपैठ को लेकर नई चिंता पैदा कर रहा है.

India-Nepal border Sashastra Seema Bal US citizen arrested US commando arrest

Recent News