RR Vs SRH : चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल प्लेऑफ मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. राजस्थान की ओर से खेलते हुए वैभव ने हैदराबाद के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ महज 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए. उनकी इस तूफानी पारी में 5 चौके और 12 लंबे छक्के शामिल रहे. मैच के शुरुआती ओवरों से ही वैभव बेहद आक्रामक नजर आए. उन्होंने विश्वस्तरीय गेंदबाज पैट कमिंस के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. चौथे ओवर की 16वीं गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतकों में गिना जा रहा है.
वैभव जब शतक के करीब पहुंच चुके थे, तब पूरे मैदान में उनके नाम के नारे गूंज रहे थे. हालांकि, 29वीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह बाउंड्री पर कैच आउट हो गए और सिर्फ तीन रन से शतक चूक गए, इसके बावजूद उनकी यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी. इस दौरान वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने क्रिस गेल के एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 65 छक्कों का नया कीर्तिमान बना दिया. उनकी इस ऐतिहासिक पारी के बाद क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बता रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 14 वर्षों से बने हुए क्रिस गेल के रिकॉर्ड को सूर्यवंशी ने मैच कुछ ही मिनट में धराशाई कर दिया. सूर्यवंशी की परी की बदौलत राजस्थान ने सन राइजर्स हैदराबाद को राजस्थान में 243 रनों का लक्ष्य दिया है.