आधी रात बंद हुए रास्ते, तैनात हुई फोर्स, योगी के बुलडोजर ने गायब कर दिया 200 साल पुरानी मस्जिद

Global Bharat 03 Jun 2026 11:08: PM 1 Mins
आधी रात बंद हुए रास्ते, तैनात हुई फोर्स, योगी के बुलडोजर ने गायब कर दिया 200 साल पुरानी मस्जिद

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के राजघाट स्थित भदऊ चुंगी क्षेत्र में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार और आधुनिकीकरण परियोजना के तहत देर रात रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाया. इस दौरान रेलवे की स्वामित्व वाली भूमि पर बनी लगभग 200 वर्ष पुरानी मस्जिद को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

सूत्रों के अनुसार जिस जमीन पर मस्जिद स्थित थी, वह रेलवे की संपत्ति बताई जा रही है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि काशी स्टेशन के विस्तारीकरण, यार्ड रीमॉडलिंग और अन्य बुनियादी ढांचा विकास कार्यों के लिए इस भूमि को खाली कराना आवश्यक था. इसी उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

देर रात शुरू हुए इस अभियान के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. मौके पर बुलडोजर और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच ध्वस्तीकरण का कार्य संपन्न कराया गया. हालांकि, यह मामला संवेदनशील होने के कारण प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक रूप से नोटिस, कानूनी प्रक्रिया अथवा कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि ध्वस्त की गई मस्जिद करीब 200 साल पुरानी थी. फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. रेलवे की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Kashi Station Expansion Varanasi Mosque Demolition Railway Encroachment Removal Rajghat Varanasi News Kashi Railway Station Modernization

Description of the author

Recent News