राह चलते लड़कों को छेड़ती थीं महिलाएं, करती थी अश्लील इशारे, पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार करके भेजा जेल

Global Bharat 11 Jul 2026 10:03: PM 1 Mins
राह चलते लड़कों को छेड़ती थीं महिलाएं, करती थी अश्लील इशारे, पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार करके भेजा जेल

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों, खासकर युवकों को अश्लील इशारे कर परेशान करने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई कमिश्नरेट वाराणसी की एंटी रोमियो टीम ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की.

पुलिस के अनुसार, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर संख्या-59 के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप के आसपास कुछ महिलाओं द्वारा आने-जाने वाले लोगों और राह चलते युवकों को कथित तौर पर अश्लील इशारे कर बुलाने तथा उन्हें असहज करने की शिकायत मिल रही थी. सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने पांच महिलाओं को मौके से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ थाना सिगरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों के नाम गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से काल्पनिक नामों से सार्वजनिक किए गए हैं.

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं में शबनम निवासी चंदौली,  रबिना निवासी प्रयागराज, गुडिया निवासी चेतगंज, वाराणसी, महेन्द्री निवासी मऊ और गोल्डी निवासी गया, बिहार शामिल हैं.

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को परेशान करने, अशोभनीय गतिविधियों और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक शांति भंग करने या राहगीरों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

Varanasi Sigra Police Anti Romeo Squad Varanasi Varanasi Women Arrested Cant Station Varanasi News

Description of the author

Recent News