आगरा: पशु चिकित्सक के बेटे ने खुद को मारी गोली, परिवार ने विदेश भेजने से किया था इनकार

Amanat Ansari 03 May 2026 05:27: PM 1 Mins
आगरा: पशु चिकित्सक के बेटे ने खुद को मारी गोली, परिवार ने विदेश भेजने से किया था इनकार

Agra Crime News: आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सतोली गांव में एक दुखद घटना सामने आई है. पशु चिकित्सक संजय सिकरवार के 22 वर्षीय बेटे अनुज सिकरवार ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

शनिवार सुबह घर में गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़कर कमरे में पहुंचे तो अनुज खून से लथपथ फर्श पर पड़ा मिला. परिवार ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अनुज बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम वर्ष का छात्र था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह ऑनलाइन गेमिंग का शौकीन था. साथ ही वह विदेश में उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए जाना चाहता था, लेकिन परिवार इस बात के लिए तैयार नहीं था.

परिवार के अनुसार, इसी मुद्दे को लेकर वह परेशान रहता था. संभावना जताई जा रही है कि यही वजह उसकी इस कदम के पीछे हो सकती है. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है.

संजय सिकरवार के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा भारतीय सेना में सेवा कर रहा है, जबकि छोटा बेटा अनुज पढ़ाई कर रहा था. बेटे की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस आत्महत्या का सही कारण पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है.

Agra News Agra Crime Agra Latest News Agra Suicide UP News

Recent News