बिहार बंद में उग्र प्रदर्शन! पटना में लाठीचार्ज, सीवान में हवाई फायरिंग, हिरासत में लिए तेज प्रताप

Amanat Ansari 25 Jul 2026 01:36: PM 1 Mins
बिहार बंद में उग्र प्रदर्शन! पटना में लाठीचार्ज, सीवान में हवाई फायरिंग, हिरासत में लिए तेज प्रताप

पटना: नीट पेपर लीक मामले और CJP आंदोलन के समर्थन में बिहार बंद के दौरान राज्य के कई जिलों में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली. राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों के प्रदर्शन को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया. कई छात्रों को हिरासत में लिया गया. तेज प्रताप यादव सहित कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया.

कहां-कहां हिंसक घटनाएं  

  • सीवान: प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर पथराव हुआ. पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे, साथ ही हवाई फायरिंग भी की. 
  • औरंगाबाद: प्रदर्शनकारियों ने रमेश चौक पर पथराव किया, जिसमें कई लोग और तीन मीडिया कर्मी घायल हो गए. 
  • सासाराम: पोस्ट ऑफिस के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग और ट्रैफिक पोस्ट को तोड़ दिया, हंगामा और भगदड़ मच गई. 
  • आरा: प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया.

अन्य जिलों जैसे मधेपुरा में भी छात्रों ने नारेबाजी की और कई लोग हिरासत में लिए गए. पूरे राज्य में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन सतर्क है. बंद का आह्वान नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया गया था. स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Violent protests Bihar Bandh Lathi-charge Patna Protest Firing in Siwan Tej Pratap custody

Recent News